बीहड़ की दुनिया में आपका स्वागत है। नए सनसनी और संघर्ष की जानकारी

गुरुवार, 20 अगस्त 2009

शिवपुरी जिले में डकैत गड़रिया गिरोह

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में डकैत गड़रिया गिरोह के खात्में के बाद गुर्जर डकैत गैंग की चहलकदमी बढ़ गई है। पुलिस थानों में डाकुओं के मुकाबले को आधुनिक हथियार एके-47, इनसास और एसएलआर तो हैं लेकिन उन्हें चलाने वाले हाथों की बेहद कमी है। इससे कम क्षमता वाले हथियारों से लैस डकैत पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। इस समय इस जिले में सक्रिय डकैत और उनकी क्षमता कुछ ऐसी है---
गिरोह सदस्य हथियार
रामविशेष गुर्जर 10 306 बोर बंदूक
रामविलास गुर्जर 08 315 बोर बंदूक
लाल सिंह गुर्जर 08 315 बोर बंदूक
उत्तम गड़रिया 10 315 बोर बंदूक
राजेंद्र गुर्जर 05 315 बोर बंदूक